फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुनर को बनाएं आर्थिक स्वावलंबन का जरिया 

Sat, 25 Jun 2016 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
महिलाओं को दी ट्रेनिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागेश्वर। मानव संसाधन विकास मंत्रालय स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग भारत सरकार द्वारा कर्मी के भयांत में जन शिक्षण संस्थान की ओर से महिलाओं के लिए आयोजित शिविर में मैक्रम और क्रोशिया का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षिका सरुली देवी घरेलू सजावट के उत्पाद के चूड़ी स्टेेंड, मोबाइल कवर, शीशा स्टेंड, फैंसी बैग, फ्लावर पॉट के स्टेंड आदि बनाने का प्रशिक्षण दे रही हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस कारोबार में दक्ष महिलाएं अपनी आजीविका आराम से निकाल सकती हैं। कम समय में वह अच्छे खासे उत्पाद तैयार कर सकेंगी। संस्थान के कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र कुमार त्रिपाठी, किरन दानू ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का अनुश्रवण और मूल्यांकन किया।

उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को लघु व्यवसाय अपनाकर अपनी आय बढ़ाने को कहा। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया और उनका पूरा लाभ उठाने को कहा। वहां भजंती देवी, मंजू, बीना, शांति, हंसी, पुष्पा आदि शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें