फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्शनीय स्थलों पर बढ़ें पर्यटन सुविधाएं 

Sat, 25 Jun 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
पर्यटन सुविधा बढ़ाओ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागेश्वर। मल्ला दानपुर कपकोट क्षेत्र के लोगों ने जिला पर्यटन अधिकारी लता बिष्ट को केंद्रीय पर्यटन मंत्री और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


इसमें उन्होंने विश्व प्रसिद्ध पिंडारी ग्लेशियर ट्रेकिंग रूट में क्षतिग्रस्त नौ पैदल पुलों का निर्माण शीघ्र करने, सोराग से सुंदरढुंगा के लिए नया ट्रेकिंग रूट बनाने, गरुड़-बैजनाथ झील बनाने, बागनाथ मंदिर, कौसानी में चिल्ड्रन पार्क बनाने वहां सुलभ शौचालयों का निर्माण करने, दर्शनीय स्थलों पर स्थानीय हस्तशिल्प रिंगाल, तांबे से बने उत्पादों के क्रय-विक्रय केंद्र खोलने, बागेश्वर में नीलेश्वर, भीलेश्वर की पहाड़ी पर जाने के लिए रोपवे बनाने, रीवर राफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग, रॉक क्लाइंबिंग केंद्रों की स्थापना करने, बैजनाथ झील के लिए पैडल बोट चलाने के लिए लाभार्थियों को बजट दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन


ज्ञापन सौंपने वालों में जिला पंचायत सदस्य गोविंद दानू, भागीरथी देवी, बीडीसी सदस्य महिपाल दानू, गोकुल दानू, महिपाल राम, नंदन दोबड़िया, केदार दानू, चामू राम, कमल सोरागी, प्रकाश दानू, गजेंद्र चौहान, यशपाल कर्म्याल, दीपक कर्म्याल आदि थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें