फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेणीमाधव वार्ड के लोगों ने किया कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

विज्ञापन
बागेश्वर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बेणीमाधव वार्ड के लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। नगरपालिका के वेणीमाधव वार्ड में मोहल्ले के बीच और मंदिर के समीप कूड़ा निस्तारण किए जाने से लोगों में नाराजगी है। गुस्साए लोगों ने डीएम कार्यालय परिसर में प्रदर्शन कर नगरपालिका के खिलाफ नारेबाजी की। डीएम को ज्ञापन देकर जल्द कूड़े की समस्या से निजात दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

वेणीमाधव वार्ड के लोगों का कहना है कि नगरपालिका ने बिना वार्ड के लोगों से अनापत्ति लिए बीच मोहल्ले से गुजरने वाले रास्ते में कूड़ेदान का निर्माण किया है। विरोध करने पर पालिका की ओर से वहां पर सूक्ष्म कूड़ेदान बनाने की बात कही गई लेकिन वर्तमान में कूड़ेदान में गीला और सूखा कूड़ा निस्तारित किया जा रहा है।
भारी संख्या में कूड़ा निस्तारित होने से कूड़ेदान के आसपास हर समय गंदगी बिखरी रहती है। कहा कि रास्ते में कूड़ा बिखरा रहने से स्कूली बच्चों और आने-जाने वालों को इससे खासी परेशानी हो रही है। दिन की तेज धूप में कूड़े से दुर्गंध उठने लगती है। वहीं मक्खी, मच्छर और अन्य जीवों के पैदा होने से बीमारियों की आशंका भी बढ़ रही है।
विज्ञापन

वार्ड के लोगों ने मोहल्ले से कूड़ेदान को हटाने और गंदगी से निजात दिलाने की मांग की। वहां पर पूर्व सभासद जीवंती कांडपाल, बसंती दफौटी, दीपा नगरकोटी, रेवती पंत, नंदी मेहता, मोहनी देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें