फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापार मंडल ने नगर में चलाया सदस्यता अभियान

विज्ञापन
बागेश्वर में सदस्यता अभियान चलाते व्यापारी नेता। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के बागेश्वर नगर के चुनाव को लेकर तैयारियां जोरशोर से शुरू हो गई है। सितंबर के दूसरे पखवाड़े में होने वाले चुनाव को लेकर नगर में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने दुकानों में जाकर व्यापारियों से वार्षिक सदस्यता शुल्क जमा करवाया और नये सदस्य भी बनाए।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष बबलू नेगी के नेतृत्व में व्यापारियों ने चौक बाजार, कत्यूर बाजार, खड़ी बाजार सहित नगर के अन्य स्थानों में सदस्यता अभियान चलाया। इस दौरान व्यापारियों को चुनाव के बारे में जानकारी दी गई। जिलाध्यक्ष नेगी ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए नए सदस्यों को भी संगठन से जोड़ने का काम चल रहा है।
पुराने जुड़े व्यापारियों की सदस्यता का नवीनीकरण कराया जा रहा है। कहा कि सदस्यता अभियान के पूरा होते ही चुनाव की तिथि का एलान किया जाएगा। वहां पर नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीश सोनी, मनीष जखवाल, देवेंद्र अधिकारी, दीपक जोशी, महिपाल भरड़ा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें