फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मी में अनशन पर डटी हैं महिलाएं

Wed, 23 Mar 2016 10:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
 होली पर्व पर भी कर्मी गांव की महिलाएं मांगों को लेकर क्रमिक अनशन पर डटी हुई हैं। आंदोलन स्थल पंचायत घर में महिलाओं का क्रमिक अनशन बुधवार  36वें दिन भी जारी रहा। सभा में वक्ताओं ने  कहा कि गांव के लिए बनी सड़क में कटी नाप भूमि का आज तक मुआवजा नहीं मिला  है।
विज्ञापन

सड़क की हालत बुुरी है। गांव को संचार सेवा से भी नहीं जोड़ा गया है। विद्युतीकरण की भी मांग पूरी नहीं हो पाई है। सभा की अध्यक्षता पूर्व प्रधान चंद्रा कर्म्याल और संचालन पुष्पा कर्म्याल न किया।
क्रमिक अनशन पर हेमा देवी,  लक्ष्मी देवी, आनुली देवी, पुष्पा देवी और चंद्रा देेवी आदि बैठी। वहां ग्राम  प्रधान महिपाल राम, बीडीसी सदस्य नंदन सिंह, स्वरूप सिंह कर्म्याल,  नारायण सिंह कर्म्याल, टिकर सिंह, लाल सिंह और बलवंत सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें