फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के खिलाफ हाथ में बिच्छू घास लेकर सड़कों पर उतरी महिलाएं

Sat, 01 Apr 2017 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
शराब के विरोध में सड़कों पर उतरी बिलौना की महिलाएं।  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 शराब के खिलाफ महिलाओं में जबरदस्त आक्रोश फूटने लगा है। अवैध रूप से बेची जा रही शराब और जुए पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर बिलौना की महिलाओं ने हाथ में बिच्छू घास और लाठियां लेकर जुलूस निकाला। आक्रोशित महिलाओं ने ग्राम प्रधान का घेराव किया। महिलाओं ने तीन दिन के भीतर नशे और जुए का कारोबार बंद नहीं होने पर ग्राम प्रधान को बंधक बनाने की चेतावनी दी। वहीं कांडा के धपौली में शराब की दुकान खोलने के विरोध में महिलाएं सड़कों पर उतर आई। महिलाओं ने कांडा में सांकेतिक जाम लगाने के बाद तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


शनिवार को बिलौना क्षेत्र की महिलाएं हाथों में बिच्छू घास और लाठियां लेकर अवैध शराब और जुए के खिलाफ सड़कों पर उतर आई। इसके बाद महिलाओं ने ग्राम प्रधान कैलाश गढ़िया का घेराव कर दिया। महिलाओं का कहना था कि पूरे बिलौना क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। कई दुकानों के बाहर खुलेआम जुआ खेला जा रहा है। जानकारी के बावजूद प्रशासन की ओर से अवैध शराब और जुए के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है। 

शराब तस्करों के हौसले बुलंद हैं। शराबियों के आतंक से महिलाओं का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। महिलाओं ने तीन दिन के भीतर शराबियों और जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर ग्राम प्रधान को बंधक बनाने की चेतावनी दी। महिलाओं ने कहा कि जो भी शराब पीकर सड़कों पर नजर आएगा उसको बिच्छू घास लगाया जाएगा। 
विज्ञापन



उधर कांडा के धपोली में शराब की दुकान खोलने की सुगबुगाहट से ग्रामीणों में आक्रोश फूट गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं जुलूस की शक्ल में कांडा बाजार पहुंची। यहां से महिलाओं ने तहसील तक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कुछ समय के लिए बागेश्वर-थल नेशनल हाइवे में चक्काजाम भी किया। बाद में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर शराब की दुकान नहीं खोलने देने का ऐलान किया। प्रदर्शन करने वालों में लीला देवी, हेमा देवी, पुष्पा धपोला, ममता देवी, लछिमा देवी, गीता देवी, जानकी देवी, बबीता देवी, मुन्नी देवी, पुष्पा देवी, मीना धपोला, जानकी देवी आदि महिलाएं शामिल थीं। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें