फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काफलीगैर क्षेत्र की महिलाओं ने शराबबंदी को लेकर प्रदर्शन किया

Wed, 26 Apr 2017 10:11 PM IST
bageshwar
विज्ञापन
श्‍ाराब काे लेकर प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
काफलीगैर क्षेत्र में शराब की बिक्री पर पूर्ण पाबंदी की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शामिल महिला पुरुषों ने पिछले दिनों शराब की पेटियां तोड़ने पर मुकदमा दर्ज करने का भी विरोध किया। कहा कि यदि काफलीगैर में शराब की दुकान खोली गई तो पूरे क्षेत्र के लोग आंदोलन छेड़ने के लिए मजबूर हो जाएंगे। 
विज्ञापन


बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचे क्षेत्रवासियों ने कहा कि शराब के कारण कई लोगों की असमय मौत हो गई। शराब ने कई महिलाओं से उनका सुहाग छीना तो कई बच्चे अनाथ हो गए। ऐसे परिवार आज भी आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। मजदूर वर्ग शराब में अपनी खून पसीने की कमाई के साथ ही सेहत भी गंवा रहा है। विरोध के बावजूद शराब की बिक्री नहीं रुक रही है। पूरे क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। कहा कि पिछले दिनों अवैध रूप से रखी गई शराब की पेटियों को तोड़ने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यदि प्रशासन ने इस मामले में किसी के खिलाफ भी कार्रवाई की तो 49 गांवों की जनता एक साथ सड़कों पर उतरेगी। इस दौरान होने वाली किसी भी घटना के लिए पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। बाद में इस संबंध का एक ज्ञापन डीएम को सौंपा गया। 

प्रदर्शन करने वालों में पूरन सिंह, देव सिंह, हेमा देवी, सरस्वती देवी, प्रेमा, इंद्रा, आनंदी, अनीता, सावित्री, तारा, जैंतुली देवी, लक्ष्मी, कमला देवी, दीपा देवी, ग्राम प्रधान ललिता, लछीमा, क्षेत्र पंचायत सदस्य गीता जनौटी, भूपाल सिंह, कमल टम्टा, जिला पंचायत सदस्य रवि करायत, मोहन सिंह आदि शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें