अनर्सा के दमगाड़ में देशी शराब की दुकान खोले जाने की मुखालफत कायम है। शनिवार को यहां सेल्समैन के पहुंचते ही महिलाएं एक बार फिर आ धमकीं। नारेबाजी करते हुए उन्होंने दुकान के आगे धरना शुरू कर दिया। दो टूक कहा-दुकान किसी कीमत पर नहीं खुलने दी जाएगी।
इस बीच कपकोट के विधायक ललित फर्स्वाण भी भी आंदोलनकारी महिलाओें के समर्थन में पहुंच गए। उन्होंने ग्राम प्रधान गीता देवी और महिला मंगल दल की अध्यक्ष पुष्पा देवी के नेतृत्व में जुटीं महिलाओं को आश्वस्त किया कि वह मुख्यमंत्री हरीश रावत से दुकान बंद कराने के लिए वार्ता करेंगे।
महिलाओं ने विधायक को समर्थन के लिए आभार जताया, साथ ही आंदोलन स्थगित करने की घोषणा कर दी। इस दौरान खिमुली देवी, अनीता देवी, हेमा, कला, पुष्पा, चंपा रेबुली, मधुली, बसंती, हेमा, नीमा, कौशल्या देवी चंपा देवी, रमा देवी, कमला देवी आदि मौजूद रहीं।