9 कुमाऊं की ओर से भगरतोला गांव निवासी कारगिल शहीद राम सिंह बोरा की स्मृति में वॉलीबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसका फाइनल मैच धपोलासेरा ने जीता। कुमाऊं रेजीमेंट के कर्नल राजेश नायक ने विजेता, उप विजेता की टीम को नकद इनाम दिया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि कपकोट के विधायक ललित फर्स्वाण और एसडीएम गरुड़ चंदन सिंह डोबाल थे। फाइनल मैच में धपोलासेरा ने नदीगांव बागेश्वर को 3-1 से पराजित किया। टूर्नामेंट के उद्घोषक नंदन अल्मिया, रेफरी डीके नेगी और जीत सिंह नेगी थे।
वहां कुमाऊं मंडल विकास निगम के उपाध्यक्ष गोपाल दत्त भट्ट, ब्लाक प्रमुख भरत फर्स्वाण, जिपं सदस्य शिव सिंह बिष्ट, देवकी नंदन जोशी, घनश्याम जोशी, रंजीत डसीला, हेम रावत, डीके जोशी, मोहन जोशी, संतोष तिवारी, लक्ष्मी दत्त पांडे, व्यापार संघ के जिलाध्यक्ष नवीन ममगई, नगर अध्यक्ष कैलाश बोरा, चंदन सिंह पांगती, अखिल जोशी आदि थे।