फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने शराब बंदी को लेकर निकाला जुुलूस

Fri, 07 Apr 2017 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
 पचना, बिमोला, बड़ेत की महिलाओं ने शराब बंदी की मांग को लेकर जुलूस निकाला। गरुड़ देवनाई मोटर मार्ग में शराब की दुकान खोलने का प्रयास किया गया तो उसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन


 बिमोला, पचना, बड़ेत, मोतीसारी की महिलाएं पचना ग्राम पंचायत से नारेबाजी करते टीट बाजार होते हुए तहसील  मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने तहसील कार्यालय में शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महिलाओं ने गरुड़ तहसील में पूर्ण शराब बंदी लागू करने की मांग की।

शराब बंदी के संबंध में एक ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। महिलाओं ने तहसीलदार  से गरुड़ देवनाई मोटर मार्ग में शराब की दुकान खोलने की अनुमति शराब व्यापारी को न देने को कहा। ज्ञापन में हीरा, पार्वती, प्रियंका, पानुली, मुन्नी, सरुली, पदीमा, परुली, हेमा, चंपा आदि ने विचार रखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें