फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस हजार से अधिक भक्तों ने की पूजा

Sat, 03 Sep 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला गरुड़ (बागेश्वर)।
विज्ञापन
आठूं देखने देवनाई पहुंची महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। भगवती नंदा मंदिर देवनाई में विशाल भंडारे के साथ आठूं संपन्न हुई। नंदा के दस हजार से अधिक भक्तों ने मंदिर में पूजा, अर्चना कर प्रसाद गृहण किया। देवनाई घाटी के इतिहास में पहली बार दस हजार से अधिक भक्त पहुंचे। आठूं के समापन के दिन देवी अवतार होते ही नंदा के जयकारों से गूंज उठी।
विज्ञापन


देवनाई के देवी भगवती के मंदिर में देवी ठीक 12 बजे अवतार हुई। देवी के दर्शन करने पहले से ही दस हजार से अधिक भक्त पहुंच गए थे। मंदिर परिसर में बैठने के लिए आयोजन समिति ने दस हजार लोगों के बैठने के लिए मैट बिछाई थी जो कम पड़ गई। लोगों ने खड़े-खड़े देवी के दर्शन किए।

मंदिर में पूजा, अर्चना का सिलसिला प्रात: चार बजे से शुरू हो गया था। प्रात: छह बजे बाद नंदा के भक्तों की भीड़ बढ़ने पर लोगों ने अपने कुल पुरोहितों से सामूहिक पूजा कराई। आठूं आयोजन समिति के संयोजक शिव सिंह बिष्ट ने बताया कि देवनाई के आठूं के इतिहास में पहली बार दस हजार से अधिक लोगों ने पूजा, अर्चना की।
विज्ञापन


विधायक चंदन दास और ब्लॉक प्रमुख भरत फर्स्वाण ने भी पूजा की। आठूं के डांगर केदार सिंह बोरा कोलतुलारी के प्रधान मंगल राणा, मां भगवती संगठन के अध्यक्ष किशन बोरा ने आठूं के शांतिपूर्वक रहने के लिए क्षेत्र के लिए क्षेत्र के लोगों का आभार जताया। भंडारा शाम नौ बजे तक चला। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें