अल्मोड़ा में शिक्षणेतर कर्मचारियों की हड़ताल
- फोटो : अमर उजाला
बागेश्वर। अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षणेतर कर्मचारियों को ग्रेड पे और एसीपी का लाभ देने की मांग को लेकर शिक्षणेतर कर्मचारियों का धरना 19वें दिन भी जारी रहा। मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए आंदोलित कर्मचारियों ने धरना स्थल पर नारेबाजी की।
सीईओ कार्यालय परिसर में चल रहे धरने के मौके पर आयोजित सभा में आंदोलित कर्मचारियों ने कहा कि आंदोलन को 19 दिन का समय हो चुका है, लेकिन शासन-प्रशासन उनके आंदोलन की अनदेखी कर रहा है। यदि उनकी मांगों को शीघ्र पूरा नहीं किया जाता है तो उन्हें उग्र आंदोलन छेड़ने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
शनिवार को धरना देने वालों में अध्यक्ष योगेश कांडपाल,मंत्री त्रिलोक खेतवाल, प्रकाश कनवाल, शंकर गिरि, जगदीश गिरि, गोकर्ण शाही, युवराज सिंह, राजेश कुमार, विनय जोशी, शंकर गोस्वामी, करन सिंह, सुरेश चंद्र, सुरेश कालाकोटी, रामसिंह, कैैलाश जोशी आदि कर्मचारी शामिल थे।