फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबखोरी के खिलाफ महिलाओं ने लगाया जाम

Fri, 17 Apr 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
भराड़ी बाजार में शराब की दुकान खोलने के विरोध में महिलाओं ने दो घंटे तक जाम लगाया और तहसील जाकर एसडीएम केएस टोलिया को ज्ञापन दिया। एसडीएम ने 22 अप्रैल तक समस्या सुलझाने का आश्वासन दिया। महिलाओं ने 22 तक के लिए आंदोलन स्थगित कर दिया।
विज्ञापन


दोपहर में महिलाओं ने एसडीएम कार्यालय जाकर उन्हें ज्ञापन दिया। इसमें महिलाओं ने बाजार से शराब की दुकान को हटाने की मांग की। एसडीएम ने महिलाओं की भावनाओं के मुताबिक कोई सर्वमान्य समाधान निकालने का भरोसा दिलाया। तब भी महिलाएं नहीं मानी। वहां से भराड़ी बाजार लौटी महिलाएं सड़क पर बैठ गईं। महिलाओं ने दोपहर 1:30 बजे से 3:30 बजे तक जाम लगाया। जिससे दोनों तरफ कई वाहन फंसे रहे। बाद में एसडीएम टोलिया वहां पहुंचे।

महिलाओं ने पांच दिनों के भीतर बाजार से शराब की दुकान हटाने की मांग की। कहा कि इस बीच दुकान बाजार से नहीं हटी तो फिर से आंदोलन किया जाएगा। एसडीएम ने इस बीच ठोस समाधान निकालने का आश्वासन दिया। इसके बाद महिलाओं ने जाम खोल दिया। इनमें महिला मंगल दल की अध्यक्ष आनंदी मेहता, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष गीता ऐठानी, गीता पाठक, खष्टी भट्ट, लीला धामी, नगर पंचायत अध्यक्ष चंपा देवी, सुनीता, पूनम ऐठानी, चंपा देवी, गोपुली देवी, हंसी, मधु सोनी आदि शामिल थीं।
विज्ञापन



बघर क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के लिखाफ महिलाओं ने यहां थानाध्यक्ष को ज्ञापन दिया। महिलाओं ने भराड़ी में शराब की दुकान खोलने का विरोध कर शराब विरोधी आंदोलन को समर्थन दिया। बघर क्षेत्र की महिलाएं महिला मंगल दल अध्यक्ष नंदा बिष्ट के नेतृत्व में यहां थाने में पहुंची। उन्होंने थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश रायपा को क्षेत्र में जारी तस्करी के बारे में बताया।

महिलाओं ने कहा कि इलाके में कुछ लोग अवैध रूप से शराब लाकर बेचते हैं। जिससे माहौल खराब हो रहा है। इस पर रोक लगाने की जरूरत है। महिलाओं का कहना था कि बघर क्षेत्र में भराड़ी से शराब आती है। इसलिए भराड़ी में शराब की सरकारी दुकान भी नहीं खुलनी चाहिए। इसके लिए भराड़ी में जारी आंदोलन को समर्थन व्यक्त किया जाएगा।

थानाध्यक्ष ने कहा कि अवैध शराब बेचने वालोें पर कार्रवाई की जाएगी। इनमें ग्राम प्रधान गुलाब राम, कमला रावत, दयावती, कलावती देेवी, देवकी देवी, गंगा देवी, दानुली देवी, पूर्व प्रधान कमला देवी, दयाल बिष्ट आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें