फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिटालगांव, चौरासी में बढ़ा पेयजल संकट

Fri, 17 Apr 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सरयू किनारे नुमाइशखेत से विकास भवन को जाने वाली सड़क से लगे भिटालगांव और चौरासी की एक बड़ी आबादी पेयजल के गंभीर संकट का सामना कर रही है। यहां के नागरिकों ने विधायक चंदन राम दास को ज्ञापन देकर मुख्य योजना से एक पाइप लाइन इस आबादी को देने की मांग की है।

नागरिकों का कहना है कि विकास भवन, नुमाइशखेत के मध्य सरयू के किनारे घनी आबादी में पीने के पानी का गंभीर संकट है। सरयू का पानी इतना प्रदूषित है कि इसे पीने के उपयोग में नहीं लाया जा सकता। यहां भिटालगांव के सीर, चौरासी का निचला हिस्सा अधिक प्रभावित है।
विज्ञापन


नागरिकों का सुझाव है कि जल संस्थान की मुख्य पाइन लाइन से यहां के लिए एक अलग लाइन दी जाए। यहां जल संस्थान की योजना से जो लाइन पूर्व से बनी है, उसका लाभ निचले इलाके की आबादी को नहीं मिल रहा है। नई लाइन देकर ही इस समस्या का समाधान किया जा सकता है।
विज्ञापन


विधायक ने इस बारे में जल संस्थान के अधिकारियों से संपर्क करने का आश्वासन दिया। ज्ञापन में नगर पालिका के सभासद दीप जोशी, तारा दत्त तिवारी, विपिन चंद्र जोशी, देवकी नंदन जोशी, कौशल जोशी, बाला दत्त तिवारी, रणजीत सिंह भंडारी, कंचन साह, अजय सिंह, दीपू कन्नौजिया, गिरीश जोशी आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें