फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बेटे की मौत से दुखी महिला ने लगाई थी सरयू में छलांग, मोर्चरी में रखे शव की हुई शिनाख्त

Mon, 14 Oct 2024 05:29 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर

सार

सरयू नदी में छलांग लगाने वाली बुजुर्ग महिला की शिनाख्त हो गई है। महिला अपने जवान बेटे की मौत के बाद से मानसिक रूप से परेशान थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

सरयू नदी में छलांग लगाने वाली बुजुर्ग महिला की शिनाख्त हो गई है। महिला अपने जवान बेटे की मौत के बाद से मानसिक रूप से परेशान थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया।

रविवार की दोपहर करीब ढाई बजे बुजुर्ग महिला ने बिलौना समण मंदिर के समीप बने पुल से सरयू नदी में छलांग लगा दी थी। महिला का शव पुलिस और फायर सर्विस की टीम ने पगना के समीप से बरामद किया था। शिनाख्त न होने के कारण शव मोर्चरी में रखा गया था। कोतवाल कैलाश सिंह नेगी ने बताया कि महिला के दामाद जेके टम्टा ने उसकी पहचान की है।

विज्ञापन


दामाद के अनुसार सावित्री देवी (72) स्व.बालकृष्ण, खर्कटम्टा गांव की रहने वाली थी। कुछ साल पहले उनके 35 साल के पुत्र का असमय निधन हो गया था। पुत्र की मौत के बाद वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगी थी। घटना के दिन वह बिलौना में रहने वाली बेटी तुलसी देवी के घर जाने की बात कहकर आई थी लेकिन बेटी के ससुराल जाने के बजाय वह समण मंदिर के पास बने पुल के समीप उतरी और नदी में कूद गईं।

रात तक जब वह बेटी के यहां नहीं पहुंची तो बेटी के ससुरालियों ने खोजबीन की। बाद में बुजुर्ग महिला के नदी में कूदने की बात पता चलने पर अस्पताल पहुंचे और महिला की पहचान की। इधर सीओ अंकित कंडारी ने बताया कि महिला की पहचान होने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें