फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: हरबगड़ में जहरीले सांप के डंसने से महिला की मौत

Wed, 16 Sep 2026 12:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बसंती देवी फाइल फोटो
विज्ञापन
बागेश्वर। विकासखंड गरुड़ के ग्राम हरबगड़ में जहरीले सांप ने एक महिला को डस लिया जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना से गांव में शोक की लहर है। जानकारी के अनुसार ग्राम हरबगड़ निवासी बसंती देवी पत्नी खीम नाथ बीते सोमवार को प्रातः लगभग 9:30 बजे अपने खेतों में अकेले घास काटने गई थीं। इसी दौरान उन्हें एक जहरीले सांप ने डस लिया।घटना के बाद परिजनों एवं ग्रामीणों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ पहुंचाया।
विज्ञापन

प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल बागेश्वर, फिर बेस अस्पताल अल्मोड़ा तथा बाद में सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर किया गया जहां उनका उपचार चल रहा था। सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में उपचार के बीच मंगलवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे बसंती देवी की मौत हो गई। बसंती देवी अपने पीछे इकलौते अविवाहित पुत्र को छोड़ गई हैं। मां के निधन से पुत्र का रो-रोकर बुरा हाल है। इस दुखद घटना से पूरे हरबगड़ गांव में शोक की लहर व्याप्त है तथा ग्रामीण परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें