फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बुजुर्ग भाइयों की एक साथ जली चिता 

Sun, 24 Apr 2016 10:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

जिले के क्वेराली गांव में वयोवृद्ध बड़े भाई की मौत के गम में छोटे भाई ने भी दम तोड़ दिया। दोनों भाइयों में बचपन से ही बेहद प्रेम था। रविवार को सरयू गोमती संगम में दोनों भाइयों की चिताएं एक साथ जलीं। 
विज्ञापन

क्वेराली निवासी किशन राम (80) का शनिवार रात निधन हो गया था। किशन राम पिछले कुछ दिनों से सांस की बीमारी से जूझ रहे थे।

किशन राम की मौत से छोटे भाई नर राम (75) को इतना गम हुआ कि महज पांच घंटे के भीतर ही उन्होंने भी दम तोड़ दिया। किशन राम और नर राम की पत्नियों की पूर्व में ही मौत हो गई थी। दोनों अपने बच्चों के साथ रहते थे। परिजनों के अनुसार भाइयों में बचपन से ही बेहद प्रेम था। किसी भी छोटे-बड़े काम के लिए एक-दूसरे का मशविरा लेते थे और हर समस्या का मिलकर सामना करते थे। रविवार सुबह दोनों भाइयों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। किशन राम और नर राम के निधन पर क्वेराली क्षेत्र के लोगों ने दुख व्यक्त किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें