फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोपेश्वर और काशीपुर की टीमें जीतीं 

Thu, 09 Nov 2017 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि के साथ फुटबाल खिलाड़ी।  - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
खेल निदेशालय देहरादून के तत्वावधान में अंडर 19 फुटबाल प्रतियोगिता शुरू हो गई है। प्रतियोगिता में 12 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन विधायक चंदन राम दास ने किया। 
विज्ञापन


डिग्री कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता का पहला मुकाबला चंपावत और उत्तरकाशी की टीमों के बीच हुआ। अंत तक दोनों टीमों की ओर से एक-एक गोल किया गया। नॉक आउट आधार पर प्रतियोगिता होने के कारण इस मैच को रद्द कर दिया गया। इन टीमों के बीच फिर से मुकाबला होगा।

दूसरा मुकाबला बागेश्वर और गोपेश्वर की टीमों के बीच हुआ। इसमें गोपेश्वर की टीम ने बागेश्वर को एक शून्य से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। तीसरे मुकाबले में सांई सेंटर काशीपुर की टीम ने हरिद्वार की टीम को एक शून्य के अंतर से हराया।
विज्ञापन


निर्णायक की भूमिका शिवा चौधरी, अतुल, विजय रावत, दलीप मेहरा, महिला गड़िया ने निभाई। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख रेखा खेतवाल, कनिष्ठ प्रमुख सुनीता टम्टा, व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीश सोनी, सुनील भंडारी, नरेंद्र खेतवाल, जिला क्रीड़ा अधिकारी विनोद वल्दिया, उप क्रीड़ा अधिकारी जुबैर अहमद, उमेश चंद्र खत्री, गणेश धपोला, कविता खेतवाल, संजय खेतवाल, जयंत सिंह भाकुनी आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें