फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को स्वरोजगार के लिए करेंगे प्रेरित

विज्ञापन
पत्रकारों से वार्ता करते उत्तराखंड राज्य युवा कल्याण सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री ज? - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। उत्तराखंड राज्य युवा कल्याण सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह रावत ने कहा कि खेल मैदानों के अभाव के बावजूद बागेश्वर के खिलाड़ी ताइक्वांडो खेल में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। बागेश्वर में ताइक्वांडो हॉस्टल बनाने को लेकर अधिकारियों से चर्चा की जाएगी और निश्चित तौर पर हॉस्टल बनेगा।
विज्ञापन

जिला खेल विभाग के इंडोर स्टेडियम में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करेंगे। प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, जिससे युवाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। कहा कि पहाड़ की भौगोलिक परिस्थिति विषम है, खेल मैदान नहीं होने से खिलाड़ियों को सुविधा नहीं मिल रही है। सीमित संसाधनों में ही युवा भविष्य तलाश रहे हैं। उन्होंने कहा कि खेल मैदानों के अभाव के बावजूद बागेश्वर के खिलाड़ी ताईक्वांडो खेल में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।
बागेश्वर में ताइक्वांडो हॉस्टल बनाने को लेकर अधिकारियों से चर्चा की जाएगी और निश्चित तौर पर हॉस्टल बनेगा। उन्होंने कहा कि वह खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा सालभर किए गए कार्यो की समीक्षा कर रहे हैं। पीआरडी जवानों को भी स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया जाएगा। वहां भाजयुमो जिलाध्यक्ष मनोज ओली, मनोज बचखेती, धीरेंद्र परिहार, आदर्श कठायत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें