अवैध अंग्रेजी और देशी शराब के साथ पकड़ा गया अभियुक्त।
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। पुलिस ने अवैध शराब के साथ अलग-अलग स्थानों से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत किया है। बताया जा रहा है कि इनमें से एक आरोपी ठेकों से शराब लेकर गांव में बेचता था।
मुखबिर की सूचना पर एसओजी ने अमसरकोट मोटर मार्ग के पास से डोबा बागेश्वर निवासी सुरेश सिंह टंगडिया को अंग्रेजी शराब की 36 बोतलें व 48 पव्वे अवैध और देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी ठेके से शराब लेकर गांव में बेचता था। टीम में एसओजी प्रभारी उप निरीक्षक पंकज जोशी, कांस्टेबल बसंत पंत, इमदाद हुसैन, चंदन राम, भूपाल सिंह आदि थे।
इधर, रीमा पुलिस ने राम बहादुर निवासी फुफुना थाना बडाबन जिला जाजरकोट आंचल भैरी (नेपाल) हाल निवासी ग्राम किरौली को 20 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। टीम में रीमा चौकी प्रभारी उप निरीक्षक जीवन सिंह चुफाल, हेड कांस्टेबल जगत सिंह, मनोज कुमार आदि थे। दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत किया है।
रीमा में 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ पकड़ा गया आरोपी।- फोटो : BAGESHWAR