शांतेश्वर में क्रमिक अनशन पर बैठे ग्रामीण।
- फोटो : amar ujala
बिलौना-सप्तेश्वर मोटर सड़क के निर्माण की मांग को लेकर साताप्यारा के ग्रामीणों का यहां चल रहा क्रमिक अनशन छठे दिन भी जारी रहा। आंदोलनस्थल शांतेश्वर मंदिर परिसर में रविवार को आनंद सिंह और पूरन सिंह क्रमिक अनशन पर बैठे। रविवार को सभा में वक्ताओं ने कहा कि जब तक प्रशासन सड़क निर्माण की डीपीआर नहीं दिखाता, आंदोलन से पीछे नहीं हटा जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांग शीघ्र पूरी नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
आंदोलनस्थल शांतेश्वर मंदिर परिसर में रविवार को आनंद सिंह और पूरन सिंह क्रमिक अनशन पर बैठे। सभा में वक्ताओं ने कहा कि जब तक बिलौना-शक्तेश्वर सड़क का निर्माण शुरू हो नहीं जाता तब तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। ग्रामीण किसी भी ठगी में नहीं आएंगे। क्षेत्र के गांवों की पहले से उपेक्षा हुई है।
वर्ष 1980 में निर्मित प्राइमरी भवन की आज तक मरम्मत नहीं हो सकी है। पैदल चलने के रास्तों की हालत भी जर्जर है। उन्होंने उपेक्षा जारी रही तो क्रमिक अनशन को आमरण अनशन में तब्दील कर आंदोलन और तेज कर दिया जाएगा। वहां सोबन सिंह, चंदन सिंह मेहता, पुष्कर मेहता, महेंद्र असवाल और आनंद मेहता आदि थे।