फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तरायणी मेले की तैयारियां जोरों पर 

Sun, 31 Dec 2017 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
स्नान घाटों रंगरोगन करते मजदूर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
13 से 20 जनवरी तक लगने वाले उत्तरायणी मेले की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। संगम पर स्नान घाटों और तटबंधों में रंगाई पुताई का काम तेजी से चल रहा है। सरयू और गोमती पर मेलार्थियों के आने-जाने की सुविधा के लिए लकड़ी के अस्थायी पैदल पुलों का निर्माण तेजी से चल रहा है। नगर पालिका ने बाहरी क्षेत्रों से आने वाले व्यापारियों के लिए जगह निर्धारण का काम शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन


पालिका ने इस बार मेले की अवधि में दो दिन की बढ़ोतरी की है। मेले का उद्घाटन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत करेंगे। मेले के आयोजन के लिए इन दिनों प्रशासन की तैयारियां तेज हो गई हैं। सरयू और गोमती के संगम पर श्रद्धालुओं के स्नान की सुविधा के लिए बने घाटों में रंग रोगन किया जा रहा है।

लोनिवि की ओर से पैरापिटों, एनएच पुलों और सिंचाई तटबंधों पर रंगरोगन के काम में जुटा हुआ है। पालिका ने सरयू के ऊपर पैदल पुल तैयार कर लिया है, जबकि गोमती के ऊपर पुल बनाने का काम चल रहा है। मेले के लिए बाहरी क्षेत्रों से आने वाले 250 व्यापारियों ने पालिका से जगह उपलब्ध कराने के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन


पालिका ने जगह निर्धारण का काम शुरू कर दिया है। पिछले दिनों डीएम ने मेेला स्थल का निरीक्षण कर नगर पालिका को मेले के प्रस्तावित सभी कार्यों को समय से पहले पूरा करने के निर्देश दिए थे। उधर, सांस्कृतिक दल भी अपनी रिहर्सल में जुटे हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें