फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम करेंगे बैजनाथ झील का लोकार्पण

Sun, 10 Jan 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम हरीश रावत 28 साल पहले जब सांसद थे। उनके विशेष आग्रह पर अविभाजित उत्तरप्रदेश के सीएम वीर बहादुर सिंह ने बैजनाथ मंदिर समूूह के पास अपना हेलीकाप्टर लैंड कराया। हरीश रावत के विशेष आग्रह पर तत्कालीन सीएम सिंह गोमती नदी में झील निर्माण की घोषणा की थी। बैजनाथ कृत्रिम झील अब बनकर पूर्ण तैयार हो गई है। सीएम रावत 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर झील का लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन


सीएम हरीश रावत ने फोन पर बताया बैजनाथ में कृत्रिम झील निर्माण की घोषणा मैंने उप्र के पूर्व सीएम वीर बहादुर से 1988 में कराई थी। तब सिंचाई विभाग ने झील का आंगणन एक सप्ताह के अंदर तैयार कर दिया था। दुर्भाग्य कहा जाए झील की घोषणा के बाद सीएम सिंह का बैजनाथ से लखनऊ लौटने के बाद एक सप्ताह में निधन हो गया।

उन्होंने बताया बैजनाथ झील राज्य की पहली झील होगी, जिससे राज्य के पर्यटन व्यवसाय को तत्काल लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया झील को रोजगार से जोड़ा जाएगा। स्थानीय लोगों को रोजगार दिया जाएगा। सीएम रावत ने बताया कि पहाड़ की नदियों का पानी रोकना वर्तमान की बड़ी जरूरत है। पहाड़ के पानी को रोकने के लिए जल्द वृहद कार्य योजना तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें