फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारगिल दिवस पर सम्मानित होंगे शहीदों के परिजन

Thu, 09 Jul 2015 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
26 जुलाई को कारगिल शौर्य दिवस यहां नुमाइशखेत मैदान में मनाया जाएगा। इसकी तैयारियों के सिलसिले में अपर जिलाधिकारी हरवीर सिंह ने अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि कारगिल दिवस के उपलक्ष्य पर शहीद सैनिकों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


साथ ही विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की निबंध प्रतियोगिताएं होंगी। जिसका मुख्य विषय कारगिल विजय और स्वतंत्रता आंदोलन होगा। कारगिल विजय और शहीदों की याद में सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं भी होंगी। इसके बाद पौधारोपण भी होगा।

बैठक में सीडीओ हिमांशु जोशी, एसडीएम फींचा राम चौहान, भुवन कांडपाल, दीपक पाठक, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन बलवंत सिंह, दीप जोशी, किशन मलड़ा, समाज कल्याण अधिकारी पीवी सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी जेएस कंडारी, अपर मुख्य अधिकारी राजेश कुमार, पंकज पांडे आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें