फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर बने गड्ढों को पाटने की मांग

Thu, 09 Jul 2015 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) की ओर से इन दिनों पिंडारी मार्ग में चौड़ीकरण का काम प्रगति पर हैं। वहीं, सड़क में कठायतबाड़ा से गोलू मंदिर तक बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं।
विज्ञापन


बारिश के बाद गड्ढों में पानी भरने से वाहन चालकों और राहगीरों को कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। नाराज लोगों ने एडीबी के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंप जल्द गड्ढे भरने की मांग की है।

कठायतबाड़ा क्षेत्र के लोगों ने ईई को दिए ज्ञापन में कहा कि पिंडारी मार्ग के चौड़ीकरण के बाद कठायतबाड़ा से लेकर गोलू मंदिर तक बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। गड्ढों को आज तक भरा नहीं गया है।
विज्ञापन


 इनके ऊपर से गुजरने वाले बड़े वाहनों से लोगों के घरों और दुकानों के भीतर तक पानी आ रहा है। जबकि पैदल चलने वालों के कपड़े भी खराब हो रहे हैं।

उन्होंने संबंधित ठेकेदार से गड्ढों को भरने के लिए कई बार कह दिया है, लेकिन किसी ने सुध नहीं ली। उन्होंने ईई से गड्ढों को तत्काल भरने के लिए ठेकेदार को निर्देश देने की मांग की है।

ज्ञापन सौंपने वालों में धन सिंह खेतवाल, भूपाल सिंह, पीडी जोशी, जेंत सिंह, प्रेम सिंह, भुवन हरड़िया, प्रशांत, पिंटू धपोला, संजय खेतवाल, नीरज ओली, सतीश कोरंगा आदि थे। ईई ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें