फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की मेहनत पर पानी फेर रहे जंगली सुअर

Sun, 26 Aug 2018 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
बागेश्वर में जंगली सुअर ने नष्ट की अदरख की फसल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
निकटवर्ती ग्राम बिलौना में जंगली सुअरों ने किसानों की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। ग्रामीणों ने बताया कि रात में सुअरों का झुंड आकर खेतों में खड़ी फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। वन विभाग को कई बार सूचित करने के बाद भी इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। 
विज्ञापन



बिलौना में बीते दो सप्ताह से जंगली सुअरों का आतंक बना हुआ है। पहले से ही बंदरों तथा आवारा जानवरों की ार झेल रहे किसानों की मुसीबत बढ़ गई है। किसानों ने बताया कि अदरक, धान, गडेरी, मक्के, भिंडी, बैगन की फसल को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसानों ने बताया कि कई बार जंगली जानवरों तथा सुअरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग करने के बाद भी वन विभाग कोई ध्यान नहीं दे रहा है। गांव के प्रधान कैलाश गढ़िया, तेज सिंह, हरीश सिंह, उमेश सिंह, शेखर चंद्र आदि ने जंगली सुअर सहित बंदरों तथा आवारा जानवरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें