दीपावली पर्व पर हुुई जमकर आतिशबाजी के कचरे से रविवार की रात सड़क, गली मुहल्ले और सार्वजनिक स्थल भर गए। सुबह होते ही नगर पालिका परिषद के पर्यावरण प्रेमियों ने ऐसा अभियान चलाया कि कूड़ा कहीं भी नजर नहीं आया।
रविवार की आतिशबाजी करते नगर के संजय 12 वर्ष, वरूण 16 वर्ष, धर्मानंद 50 वर्ष और रहीस अहमद 32 वर्ष हल्के फुल्के तरह से झुलस गए। चारों को जिला अस्पताल में मरहम कराने के बाद रात में ही घर भेज दिया गया। इन घटनाओं के अलावा कोई अन्य घटना फिलहाल प्रकाश में नहीं आई है।