तेज बारिश से सिल्ली गांव निवासी मथुुरा दत्त दुबे का आवासीय मकान बीती रात ध्वस्त हो गया। मकान के पत्थर गिरने की आवाज सुनकर वृद्ध ने घर से बाहर दौड़ लगाकर जान बचाई। ग्रामीणों ने मकान के निचले मंजिल में खुट में बधे जानवरों को मशक्कत के बाद खोलकर बाहर निकाला।
सिल्ली गांव के सरपंच नवीन खोलिया ने एसडीएम को मकान ध्वस्त होने की सूचना फोन से दी। एसडीएम रवींद्र सिंह बिष्ट, पटवारी मधन सिंह बिष्ट ने गांव जाकर ध्वस्त मकान का निरीक्षण किया। एसडीएम ने प्रभावित व्यक्ति को मौके पर पांच हजार रुपये के अहेतुक सहायता दी। एसडीएम ने बताया कि मकान पूर्ण रूप से ध्वस्त हो गया है। प्रभावित परिवार को बाकी धनराशि का जल्द भुगतान किया जाएगा।