फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: मौसम साफ होने पर धपोली के धधके जंगल, लोगों ने बुझाई आग

Wed, 22 May 2024 03:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर के धपोली के जंगल में लगी आग को बुझाते लोग। संवाद
विज्ञापन
बागेश्वर। मौसम साफ होने के बाद जंगलों में आग लगने का सिलसिला फिर शुरू हो गया है। मंगलवार को कांडा के धपोली के वन पंचायत के जंगल में आग लग गई। वन विभाग, हंस फाउंडेशन की टीम, पंचायत प्रतिनिधियों और वन पंचायत सरपंचों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


टीम में वन दरोगा अमित सिंह कार्की, वन दरोगा मोहित कुमार, वन बीट अधिकारी हेमंत बिष्ट, अशोक गोस्वामी, ग्राम प्रधान तारा देवी, सरपंच शंकर जोशी, सरपंच लीला देवी, हंस फाउंडेशन की मोटिवेटर षष्टी कांडपाल, फायर फाइटर ममता कांडपाल आदि मौजूद रहे। संवाद



लोगों को किया जागरूक

बागेश्वर। वन विभाग और हंस फाउंडेशन की टीम ने ग्राम पंचायत वजीना के विभिन्न स्थानों में वनाग्नि जागरूकता अभियान चलाकर लोगों से जंगलों में आग न लगाने की अपील की। टीम में वन विभाग और हंस फाउंडेशन के लोग शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन


मोटर मार्गों पर पिरूल गिरने से रपट रहे दोपहिया वाहन

गरुड़ (बागेश्वर)। बागेश्वर वन प्रभाग के बैजनाथ और गढ़खेत रेंज में शाम के समय हवाओं के चलते जंगल पिरूल से भर गए हैं। वज्यूला जिंतोली मोटर मार्ग पर भारी मात्रा में पिरूल गिरने से आए दिन दोपहिया वाहन सवार रपट रहे हैं।
वन प्रभाग बागेश्वर के गढ़खेत और बैजनाथ रेंज के जंगलों में तीन दिन से शाम के समय तेज हवाओं के चलते बैजनाथ और गढ़खेत रेंज के जंगल पिरूल से लद गए हैं। गढ़खेत के पूर्व बीडीसी सदस्य आनंद गढि़या, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र मेहता ने वन विभाग से मोटर मार्गों में गिरे पिरूल को शीघ्र हटाने को कहा है। उन्होंने बताया गढ़खेत, उड़खुली, आगर मटे, जखेड़ा, नैकाना खुमटिया, सुराग के जंगलों में भारी मात्रा में पिरूल गिरने से लोग जंगलों में कदम रखने से डर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें