फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं की कटाई जोरों पर, सोशल डिस्टेंस और मास्क का हो रहा प्रयोग

विज्ञापन
बागेश्वर के बिलौनासेरा में गेहूं काटतीं महिलाएं। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला मुख्यालय के साथ ही घाटी वाले तमाम इलाकों में गेहूं की फसल पककर तैयार हो गई है। इसलिए गेहूं की कटाई, मड़ाई का काम जोरों पर है। जिले के 47522 किसान 20 हेक्टेयर क्षेत्रफल में गेहूं की खेती करते हैं।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के बिलौनासेरा, मंडलसेरा, नुमाइशखेत आदि मोहल्लों समेत कपकोट, चौखुटिया, मासी, भिकियासैंण, द्वाराहाट तक के गांवों में भी गेहूं की कटाई का काम जोरों पर है। बारिश से फसल बचाने के लिए किसानों पर मड़ाई भी जल्द करने का दबाव है। इसलिए प्रशासन ने जिले में 12 थ्रेशरों के संचालन की अनुमति दी है। किसान दूरी का पालन कर मास्क लगाकर गेहूं कटाई कर रहे हैं। जिन किसानों के पास मास्क नहीं हैं वह कपड़े से मुंह ढांपकर गेहूं काट रहे हैं। बुधवार को जिला मुख्यालय के बिलौनासेरा में गेहूं की फसल समेट रहीं सरस्वती पांडेय, साक्षी पांडेय, हीरा देवी, लीला देवी, भावना देवी, रवीता पांडेय, सोनी देवी, हंसी देवी, हेमा देवी, ममता देवी, तारा देवी, सरिता देवी, मोहनी देवी भी दूरी बनाकर फसल काट और समेट रहीं हैं। कुछ लोग कई शिफ्टों में फसल समेट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें