फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौसानी का पर्यटक पार्क हो गया बदहाल

विज्ञापन
कौसानी में पार्क की ऐसी हो रही हालत। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
कौसानी (बागेश्वर)। भारत का स्विट्जरलैंड कहे जाने वाले कौसानी के मुख्य द्वार पर बना पर्यटक पार्क बदहाल हो गया है। पार्क की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई है और पार्क में कई जगहों पर कूड़ा फैल रहा है। रास्ते पर गंदगी का ढेर लगा रहने से पर्यटकों को कौसानी में प्रवेश करने से पहले कूड़े के दीदार करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

कौसानी पर्यटक पार्क में बने शौचालय में गंदगी फैली है। सफाई न होने से शौचालय प्रयोग करने लायक नहीं रह गया है। पार्क के अंदर स्थित पर्यटक सूचना केंद्र के सामने कूड़े का ढेर लगा रहता है। दो साल पहले कौसानी के डाकबंगले में पहुंचाए गए करीब आधा दर्जन कूड़ेदान नहीं लग पाए हैं। अनासक्ति आश्रम की ओर जाने वाली सड़क पर झाड़ियां उगी हैं। पार्क में रात के समय रोशनी के लिए स्ट्रीटलाइट तक नहीं है। अनासक्ति आश्रम और निरीक्षण भवन को जाने वाली सड़क पर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की शिष्या सरला बहन की ओर से स्थापित लक्ष्मी आश्रम को जाने वाला पैदल मार्ग बदहाल हो गया है। जमना लाल बजाज पुरस्कार से सम्मानित राधा भट्ट का कहना है कि कई बार समस्याओं को लेकर विभागीय अधिकारियों को मौखिक और लिखित सूचना दी गई है। कहा कि कौसानी में अनासक्ति आश्रम के पास सार्वजनिक शौचालय तक नहीं है। शौचालय न होने से पर्यटकों को परेशानी होती है।
क्षतिग्रस्त कार्यों की मरम्मत के लिए संबंधित विभागों के साथ पार्क का निरीक्षण कर कार्ययोजना बनाई जाएगी। पार्क से गंदगी हटाने समेत सभी समस्याएं जल्द दूर की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कीर्ति चंद्र आर्या, जिला पर्यटन अधिकारी बागेश्वर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें