फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: कांडा में ओलावृष्टि बागेश्वर में बारिश

Sun, 04 May 2025 12:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर/ काफलीगैर/ कांडा। जिले के कई हिस्सों में हुई बारिश से लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली है। कांडा क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि से बागवानी को नुकसान पहुंचा है। इससे किसानों के चेहरे मुरझाए हुए हैं। बारिश के बाद नदियों का जल स्तर भी बढ़ रहा है।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर बाद बागेश्वर नगर सहित कई अन्य हिस्सों में बारिश तो कांडा क्षेत्र के कांडे कन्याल, थर्प, पुनेड़ा, डिगराली, लकसूनास में ओलावृष्टि से माल्टा, संतरा, नींबू, आम सहित कई अन्य फलों को नुकसान पहुंचा है।
किसानों ने जिला प्रशासन से नुकसान का आकलन कर किसानों को मुआवजा देने की मांग की है। पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण नदियों का जल स्तर भी बढ़ रहा है। बारिश के बाद लोगों को पेयजल संकट से निजात मिलने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें