फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलागम परियोजना के लिए नहीं मिला धन

Sat, 04 Jul 2015 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गरुड़ (बागेश्वर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
जलागम परियोजना का पैसा पंचायतों के खातों में नहीं आ सका है। जिससे पंचायत प्रतिनिधियों में भारी रोष है। आक्रोशित प्रधानों ने ऐलान किया कि धन ग्राम पंचायतों को 15 दिन के अंदर नही मिला तो प्रधान आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष नवीन ममगई की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रधानों ने कहा कि जलागम परियोजना स्वीकृत हुए एक साल से अधिक समय बीत गया है। हर गांव की लाखों रुपए की डीपीआर कई माह पहले स्वीकृत हो गई है। प्रधानों ने जलागम के आला अधिकारियों पर प्रधानों को गुमराह करने का आरोप लगाया।

प्रधानों ने कहा कि विभाग के अधिकारी जलागम परियोजना के तहत आए दिन बैठक कर जलागम परियोजना के धन का दुरुपयोग कर रहे है। वक्ताओं ने कहा कि स्वीकृत डीपीआर के तहत 15 दिन में ग्राम पंचायतों का धन अवमुक्त नहीं किया गया तो प्रधान आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन


प्रधान संगठन के ब्लाक महामंत्री मंगल राणा ने आंदोलन की चेतावनी दी। बैठक के बाद मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा गया।

बैठक में मेलाडुंगरी के प्रधान बलवंत भंडारी, देवनाई की प्रधान शोभा बोरा, नौघर के प्रधान शंकर नेगी, भगरतोला के प्रधान चंदन बोरा, कोलतुलारी के प्रधान मंगल राणा, डुंगलोट राजेंद्र राम, पोखरी की दीपा देवी, घिरतोली की अनीता देवी, कफलढूंगा की राधा देवी, अणां की नीमा आर्या, बिमोला के हरीश राम आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें