फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: कांडा अस्पताल में टैंकर से मुहैया कराया पानी

Sun, 17 May 2026 10:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
कांडा (बागेश्वर)। सीएचसी कांडा में पेयजल संकट को दूर करने के लिए जल संस्थान ने टैंकर भेजा। अस्पताल में विगत दस दिन से पेयजल संकट था। मरीजों और अस्पताल स्टाफ को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

अस्पताल में दो पेयजल योजनाओं का संयोजन होने के बावजूद पानी नहीं आने से पीने के लिए भी पानी नहीं मिल रहा था। शौचालय और वार्डों में सफाई का काम नहीं हो रहा था। अमर उजाला ने 17 मई के अंक में समस्या को सीएचसी कांडा में पेयजल संकट, मरीज हुए परेशान शीर्षक से प्रकाशित किया। खबर छपने के बाद जल संस्थान ने मामले का संज्ञान लिया। जल संस्थान के एई दीनदयाल टम्टा ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद जिला मुख्यालय से पानी का टैंकर भेजा गया। डाॅ. दिवाकर पांडेय ने बताया कि पानी का टैंकर आने के बाद अस्पताल के सभी वार्ड और शौचालयों की सही तरीके से सफाई हो सकी है। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें