फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: एनआईटी पटना में जिले के डॉ. नमन ने दिया व्याख्यान

Sun, 17 May 2026 10:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला अस्पताल में तैनात वरिष्ठ फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. नमन शर्मा ने राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है। उन्हें इलेक्ट्रॉनिक्स एंड आईसीटी एकेडमी, एनआईटी पटना की ओर से आयोजित प्रतिष्ठित राष्ट्रीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम में बतौर विशेषज्ञ वक्ता आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम में उन्होंने ऑनलाइन विचार रखे। उनकी उपलब्धि पर स्वास्थ्य विभाग ने खुशी जताई है।
विज्ञापन

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के प्रायोजन और मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान इलाहाबाद के सहयोग से इमर्जिंग फ्लेक्सिबल एंड स्ट्रेचेबल डिवाइसेस फॉर स्मार्ट हेल्थकेयर विषय पर बीते 11 मई से 17 मई तक इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां डॉ. नमन शर्मा ने स्मार्ट हेल्थकेयर, आधुनिक पुनर्वास तकनीकों और स्वास्थ्य सेवाओं में उभरती नई टेक्नोलॉजी की भूमिका पर अपना व्याख्यान दिया। न्यूरो और ऑर्थोपेडिक पुनर्वास के क्षेत्र में व्यापक अनुभव रखने वाले डॉ. शर्मा ने गंभीर दर्द प्रबंधन और आधुनिक स्वास्थ्य निगरानी तकनीकों पर अपने क्लिनिकल अनुभव देश भर से जुड़े प्रतिभागियों के साथ साझा किए। कार्यक्रम समन्वयक एनआईटी इलाहाबाद के सहायक प्रोफेसर डॉ. दीपक पुनेठा ने उनके व्याख्यान को चिकित्सा जगत के लिए बेहद उपयोगी बताया। डॉ. नमन ने बताया कि इस कार्य में डॉ. गिरिजा शंकर जोशी, डॉ. सुरेंद्र सिंह सांगा, पंकज रावत का विशेष सहयोग मिला।


....कोट
जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. नमन शर्मा को राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में विशेषज्ञ वक्ता के रूप में चुना जाना जिले और स्वास्थ्य विभाग के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। उनके इस व्याख्यान और आधुनिक तकनीकों के अनुभव का लाभ निश्चित रूप से हमारे जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को भी मिलेगा। - डॉ. तपन शर्मा, सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें