फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौरासि क्षेत्र में एक सप्ताह से नहीं हो रही है पानी की आपूर्ति

Tue, 03 Jul 2018 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में नारेबाजी करती चौरासि की महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 नगर के चौरासि क्षेत्र में एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी है। पानी की आपूर्ति न होने से लोगों की दिनचर्या ही गड़बड़ा गई है। परेशान महिलाओं ने मंगलवार को कलक्ट्रेट परिसर में पहुंचकर जल संस्थान के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने डीएम के नाम संबोधित ज्ञापन एडीएम राहुल गोयल को सौंपकर पेयजल आपूर्ति शीघ्र सुचारु करने की मांग की। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


मंगलवार सुुबह चौरासि क्षेत्र की महिलाएं पानी के लिए नारेेबाजी करती हुई कलक्ट्रेट पहुंच गई। इस मौके पर हुई सभा में महिलाओं ने कहा कि जल संस्थान उन्हें चंडिका की टंकी से पानी की आपूर्ति करता है। गत एक सप्ताह से क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है। शिकायत करने पर विभाग न तो फोन उठाता है और न ही समस्या के समाधान की जहमत ही उठा रहा है। पानी के बगैर उनकी दिनचर्या ही गड़बड़ा गई है।

पानी के बगैर वह न तो नहा पा रहे और न ही कपड़े ही धो पा रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से समस्या का शीघ्र समाधान करने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में भगवती बिष्ट, निशा तिवारी, नंदी देवी, कमला देवी, हेमा जोशी, पूरन दफौटी, लीला तिवारी आदि शामिल थे।
विज्ञापन

 
कहीं पानी संकट तो कहीं बर्बाद हो रहा है पानी
 बागेश्वर। शहर में लोगों को कहीं पानी मिल नहीं रहा है तो कहीं एक सप्ताह से चल रहा लीकेज बंद नहीं होने से पानी बेकार बह रहा है। सरयू पुल के समीप गत नगर की मुख्य लाइन में पिछले एक सप्ताह से लीकेज बना हुआ है। इस लीके से हो रही पानी की बर्बादी से लोगों को आवश्यकता से कम पानी मिल रहा है। नागरिकों और व्यापारियों ने जल संस्थान से लीकेज शीघ्र बंद करने की मांग की है।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें