फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलसेरा में पीने के पानी को मचा हाहाकार

Wed, 15 Nov 2017 09:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
जल संस्थान की ओर से मंगलवार को मंडलसेरा में पानी के 30 अवैध कनेक्शन काटने के बाद भी गांव के कई हिस्सों में पानी की समान रूप से आपूर्ति नहीं हो पा रही है। गुस्साए लोगों ने बुधवार को संयुक्त जन कल्याण समिति के बैनर तले डीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने 15 दिन के भीतर पानी की आपूर्ति न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


ज्ञापन में बताया कि ग्राम पंचायत मंडलसेरा के भुल्यूड़ा, पीपलचौक, पुराना सीएमओ कार्यालय और जीतनगर के आसपास पीने के पानी की आपूर्ति बाधित हो रखी है। संस्थान ने पानी के समान वितरण के लिए कहीं भी फिरौल भी नहीं लगाए हैं।

ज्ञापन देने वालों में संरक्षक दीवान सिंह दानू, अध्यक्ष भूपाल देवली, सचिव हीरा सिंह टाकुली, उच्छप सिंह देवली, भुवन चौबे, सुंदर मिरौला, सुंदर बड़ती, शेर सिंह रावत, रमेश गोस्वामी आदि शामिल थे। इधर, डीएम ने जल संस्थान को आवश्यक निर्देश देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें