फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैं सी ड्रेस प्रतियोगिता में सजे बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल चौरासी और कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल मंडलसेरा में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में बच्चे आकर्षक ढंग से सजे हुए थे। स्कूल प्रबंधन की ओर से अव्वल बच्चों को उपहार भेंट किए गए। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए।
विज्ञापन


ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल में प्राइमरी वर्ग की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में हेमलता भरड़ा और भव्या बिष्ट ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एलकेजी और यूकेजी में लक्षिका जोशी, श्रेष्ठ पाठक, नैतिक बिष्ट प्रथम रहे। निर्णायक की भूमिका कमलेश पाठक, खष्टी मर्तोलिया ने निभाई। प्रधानाचार्य उमेश चंद्र जोशी ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता में प्रतियोगी भाव जागता है। कार्यक्रम का संचालन गिरीश लाल ने किया। वहां नवीन भट्ट, किरन जोशी, गीता बिष्ट, विमला मिश्रा, किरन दफौटी आदि थे।

उधर कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल मंडलसेरा में हुई प्रतियोगिता का उद्घाटन राबाइंका की प्रभारी प्रधानाचार्या पूजा लोहुमी ने दीप जलाकर किया। बच्चों ने स्वच्छ भारत, समाचार पत्र का महत्व, भारतीय व्यंजन, अनेकता में एकता पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम पेशकर सभी का मन मोह लिया। अव्वल बच्चों को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार भेंट किए गए। गणेश धामी, हिमांशु साह ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रधानाचार्या राखी राज निगम ने सभी का स्वागत किया जबकि संचालन पल्लवी साह ने किया। वहां इंदिरा जोशी, कमलेश, महिराज मटियानी, पूनम दानू, भागीरथी शर्मा, हेमलता, हेमा टम्टा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें