फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगम की जनता पानी को तरसी, व्यवस्था पर बरसी

विज्ञापन
बागेश्वर के श्रीनौला धारे से पानी भरते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर नगर में तीसरे दिन भी पानी की आपूर्ति सुचारु नहीं हुई है। जल संस्थान की दो योजनाओं में सिल्ट घुसने से और तीन योजनाएं क्षतिग्रस्त होने से नगर की पेयजल व्यवस्था चरमरा गई है। पीने के पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। नगर की करीब 40 हजार आबादी पीने के पानी के लिए परेशान हो गई है। जल संस्थान टैंकरों से पानी की सप्लाई कर रहा है। जलधारों और हैंडपंपों में में लोगों की भीड़ लगी हुई है।
विज्ञापन

सोमवार रात हुई जबरदस्त बारिश से खरही पंपिंग योजना, कठायतबाड़ा पेयजल योजना में सिल्ट भरने से पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई है। बागेश्वर नगरीय-अमसरकोट, जखेड़ा और जजी पेयजल योजना क्षतिग्रस्त हो गई है। लोगों को पीने के पानी के इंतजाम के लिए पसीना बहाना पड़ रहा है। हैंडपंपों, जलधारों में सुबह से ही लोगों का तांता लगा हुआ है। जल संस्थान टैंकरों से पानी बंटवा रहा है लेकिन नुमाइशखेत, दुगबाजार समेत तमाम इलाकों के लोग टैंकर से पानी न मिलने की बात कह रहे हैं। लोगों का कहना है कि किस इलाके में कब टैंकर आएगा, इसकी जानकारी जल संस्थान के अधिकारियों को देनी चाहिए।
क्या कहते हैं लोग
----
:- नुमाइशखेत क्षेत्र में एक सप्ताह से पानी की सप्लाई बाधित है। इस इलाके में टैंकर भी नहीं भेजा जा रहा है। लोग परेशान हो गए हैं। प्रशासन को हस्तक्षेप करना चाहिए। - आरपी कांडपाल
विज्ञापन

:- नदी से पानी लाना पड़ रहा है। टैंकरों से गंदा पानी मिल रहा है,जो पीने लायक नहीं है। बरसात को देखते हुए जल संस्थान को पहले से तैयारी रखनी चाहिए थी। - महिपाल भरड़ा
:- विभाग को पता है कि बरसात में हर साल इस तरह की दिक्कत आती है लेकिन फिर भी पहले से कोई तैयारी नहीं की गई। पांच किमी दूर से पानी लाना पड़ रहा है। - भूपेंद्र जोशी
पानी महीने में सिर्फ चार-पांच दिन, बिल आता है पूरा
बागेश्वर। डिनौला क्षेत्र के लोगों ने पानी की नियमित आपूर्ति न होने के खिलाफ कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इन लोगों ने डीएम और जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को दिए ज्ञापन में पेयजल आपूर्ति सुचारु न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। कलक्ट्रेट पहुंचे डिनौला क्षेत्र के लोगों ने पेयजल आपूर्ति न होने को लेकर नारेबाजी की। इन लोगों का कहना था कि महीने में 4-5 दिन ही गांव के लोगों को पानी मिलता है। जल संस्थान पानी का बिल तो पूरा लेता है लेकिन नियमित रूप से पानी नहीं देता है। इलाके के लोग पानी के पानी के लिए परेशान हो गए हैं। कहाकि नियमित पानी की आपूर्ति नहीं होती है तो पानी के बिल का भुगतान नहीं किया जाएगा और आंदोलन छेड़ दिया जाएगा। ज्ञापन में रिखायल की प्रदान रेखा देवी, मनोज लोहनी, सुरेश चंद्र कांडपाल, नारायण नेगी, दयाली दत्त, नवीन कांडपाल, मनोज कुमार, पुष्पा नेगी, मोहन चंद्र कांडपाल, केवलानंद कांडपाल, रमेश चंद्र कांडपाल, संजय कांडपाल, आशा देवी, नंदा बल्लभ कांडपाल, ख्याली दत्त कांडपाल आदि के हस्ताक्षर हैं।
नगरीय-अमसरकोट पेयजल योजना आंशिक रूप से ठीक कर दी गई थी, फिर टूटफूट हो गई है। जखेड़ा योजना की स्थानीय लोग मरम्मत नहीं करने दे रहे हैं। यह मामला प्रशासन के सामने रखा जा रहा है। खरही योजना से सिल्ट कम होने पर ही पानी की आपूर्ति हो पाएगी। जजी योजना में ठीक कर दी थी। फिर क्षतिग्रस्त हो गई। कहा कि टैंकरों से पानी की सप्लाई के लिए लोग उनके फोन नंबर 9411138262 में लोग संपर्क कर सकते हैं। - दीन दयाल सहायक अभियंता जल संस्थान नगरीय
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें