फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल टैंकर देखा तो जुट गई भीड़

Sun, 30 Jun 2019 11:55 PM IST
दीपक नेगी बागेश्वर।
विज्ञापन
बागेश्वर के मंडलसेरा में पेयजल टैंकर से पानी भरते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बारिश होने के बाद भी नगर समेत अन्य इलाकों में पानी की जबरदस्त किल्लत चल रही है। इस कारण लोग परेशान हैं। बारिश होने के कारण सरयू नदी का पानी भी मटमैला हुआ है। रविवार को कुछ इलाकों में पानी की आपूर्ति नहीं हुई। पानी नहीं आने के कारण लोग सरयू नदी से पानी लाए। कई लोगों ने सरयू नदी में ही कपड़े धोए। जल संस्थान ने पेयजल संकटग्रस्त इलाकों में पेयजल टैंकर भेजकर पानी बांटा। पेयजल टैंकर के पहुंचते ही पानी लेने के लिए लोगों की भीड़ टूट पड़ी। 

विज्ञापन

नगर के चौरासी, मंडलसेरा, आरे गांव में पानी की जबरदस्त किल्लत चल रही है। रविवार को भी इन क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति अनियमित रही। पेयजल आपूर्ति नियमित नहीं होने के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पेयजल समस्या को देखते हुए जल संस्थान ने रविवार को इन स्थानों पर पेयजल टैंकर भेजा। जैसे ही पेयजल टैंकर पहुंचा तो पानी लेने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। टैंकर से पानी भरने के लिए लोगों में होड़ मची रही। इधर चौरासी चंडीकावाड में भी पेयजल किल्लत बनी हुई है। पानी नहीं आने के कारण लोगों को काफी परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। लोगों ने सरयू नदी से पानी ढोया। बारिश से सरयू नदी का पानी भी मटमैला हुआ। लोग इसी पानी से काम चल रहा है। 

पानी नहीं आने के कारण रविवार को कई लोगों ने सरयू नदी में ही स्नान किया और कपड़े धोए। इधर सरयू नदी में कपड़े आदि धोने से पानी दूषित हो रहा है। लोगों ने कहा कि बारिश होने के बाद भी जल संस्थान पेयजल किल्लत दूर नहीं कर पा रहा है। जबकि सरयू में पर्याप्त पानी है। लोगों ने पेयजल वितरण व्यवस्था दुरुस्त रखने की मांग की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें