फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी बढ़ते ही जल संकट गहराया, खराब पड़े हैं पालिका के वाटर प्यूरीफायर

विज्ञापन
बागेश्वर के बागनाथ मंदिर के पास खराब पड़ा वॉटर प्यूरीफायर। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। दो-दो नदियां होने के बाद भी पानी का संकट झेल रहे बागेश्वर में गर्मियों के आगाज के साथ ही पानी की किल्लत बढ़ने लगी है। नगरपालिका के 14 में से 10 वाटर प्यूरीफायर खराब होने से राहगीरों और बाजार में आने वाले लोगों को पीने का पानी भी नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

करीब 30 हजार आबादी वाले बागेश्वर नगर को तमाम पेयजल योजनाओं से जरूरत का आधा पानीभी नहीं मिल पा रहा है। आबादी के हिसाब से नगर को हर रोज 5.5 एमएलडी पानी की आवश्यकता है। इसके सापेक्ष केवल 2.73 एमएलडी पानी की ही उपलब्धता है। लोग जलधारों और हैंडपंपों से पीने के पानी का इंतजाम करते हैं। हर रोज प्राकृतिक जलधारों और हैंडपंपों पर लोगों की भीड़ लगी रहती है।
नगर में राहगीरों और बाजार आने लोगों को पीने का शुद्ध पानी उपलब्ध कराने के लिए करीब चार साल पहले नगरपालिका ने 14 वाटर प्यूरीफायर लगाए। इनमें से 10 वॉटर प्यूरीफायर खराब पड़े हैं। वॉटर प्यूरीफायर खराब होने से नगर में आने वाले लोगों को पीने का पानी तक नहीं मिल पा रहा है। वाटर प्यूरीफायरों को ठीक न करने से नगर के लोगों में रोष व्याप्त है। कई बार मामला उठाने के बाद भी वॉटर प्यूरीफायर ठीक नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

14 में से 10 वॉटर प्यूरीफायर खराब पड़े हैं। इनको ठीक कराया जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।
सतीश कुमार ईओ नगरपालिका बागेश्वर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें