उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति की जिला इकाई के बैनर तले पेयजल निगमकर्मियों और अधिकारियों की राजकीयकरण की मांग को लेकर यहां चल रहा सामूहिक कार्य बहिष्कार शुक्रवार को भी जारी रहा। आंदोलनस्थल पेयजल निगम के प्रांगण में हुई सभा में वक्ताओं ने मागें शीघ्र पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेेतावनी दी।
हड़ताल के कारण निर्माण कार्य ठप पड़े हैं। भुगतान न मिलने से मजदूरों को कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। सभा और धरना प्रदर्शन में ईई केसी जोशी, एई जेसी जोशी एचसी बेलवाल, जेसी पाठक, बीएस बोरा, गोविंद मेहता, चंदन दानू, लक्ष्मी कोरंगा, चंद्रा, देवकी देवी, मदन पुरी जितेंद्र सिंह, पूरन पांडे, चंदन कुंवर, मीनू, एनएस सामंत, सुरेश जोशी, कैलाश राणा, एलएस नेगी आदि थे।