फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुगबाजार, बनखोला, भागीरथी में नहीं आया पानी

Sun, 19 Mar 2017 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
पंप की सफाई करते जल संस्थान कर्मी।  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
जल संस्थान ने रविवार को कठायतबाड़ा में स्थित पंप हाउस में सफाई की। इसके चलते बागेश्वर नगर के दुगबाजार, बनखोला और भागीरथी में रविवार को पानी नहीं आया। लोगों ने हैंडपंप या नौले धारों से पानी जुटाया। 

रविवार को जल संस्थान द्वारा पंप हाउस की सफाई की गई, जिस कारण दुगबाजार, बनखोला, भागीरथी में पानी नहीं आया। रविवार होने के चलते लोगों को पानी के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई लोगों ने हैंडपंप या फिर धारे से पानी भरा। अधिकांश लोगों ने सरयू नदी में जाकर कपड़े धोए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल संस्थान के कनिष्ठ अभियंता दीनदयाल ने बताया कि पंप हाउस में सफाई का कार्य किया गया। पंप के टैंक में मलबा जमा होने से उसकी समय-समय पर सफाई जरूरी होती है। उन्होंने बताया कि नगरवासियों को इसके लिए पूर्व में ही सूचित किया गया था। पंप की सफाई का कार्य हो चुका है। सोमवार से नियमित साफ पानी की आपूर्ति होगी। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें