फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: जलस्रोतों में कम होता पानी, जल संकट ने बढ़ाई परेशानी

Fri, 12 Apr 2024 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर।
विज्ञापन

गर्मी बढ़ने के साथ ही जिले में पेयजल संकट गहराने लगा है। जिला मुख्यालय के मंडलसेरा दक्षिणी वार्ड के भुल्यूड़ा में प्राकृतिक स्रोत भाना नौला सूखने और नलों में पानी की आपूर्ति कम होने से पेयजल संकट गहरा गया है। करीब 3000 की आबादी को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। लोग सड़क किनारे लगे एकमात्र हैंडपंप से पानी जुटा रहे हैं। वार्ड निवासी विमला देवी, दीपा देवी, देवकी देवी, भावना देवी, काजल, गुड़िया, राधा देवी आदि ने बताया कि हर साल गर्मी आते ही वार्ड में पेयजल संकट गहराने लगता है। हैंडपंप पर पानी के लिए भीड़ लग रही है। पेयजल जुटाने के चलते रोजमर्रा के कामकाज पर भी असर पड़ रहा है।
इधर, कठपुड़ियाछीना क्षेत्र के धूराफाट में सरयू नदी का जलस्तर कम होने से पंपिंग योजना से पेयजल आपूर्ति बाधित है। 10 से अधिक गांवों की करीब 5000 की आबादी प्राकृतिक जलस्रोत नौले और धारों से पीने का पानी जुटा रही है। क्षेत्रवासी जल संस्थान से लगातार पेयजल संकट से निजात दिलाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



नगरीय क्षेत्र के पेयजल संकट वाले वार्ड में टैंकर की मदद से पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। धूराफाट क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति सुचारू कराने के लिए सरयू नदी के पानी को पंप की ओर मोड़ने का काम चल रहा है। जल्द ही ग्रामीणों को पेयजल संकट से निजात मिल जाएगी। -सीएस देवड़ी, ईई जल संस्थान बागेश्वर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें