फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: स्रोतों के जलस्तर में कमी से नगर में गहराने लगा जल संकट

Sat, 24 Feb 2024 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर के तहसील मार्ग ​पर ​स्थित हैंडपंप से पानी भरते लोग। संवाद
विज्ञापन
बागेश्वर। इस साल सर्दियों में बारिश कम होने का असर दिखने लगा है। गर्मी की शुरूआत से पहले ही नगर में पेयजल संकट गहराने लगा है। स्रोतों में जलस्तर गिरने से योजनाओं में पानी की कमी होने लगी है। पेयजल किल्लत को देखते हुए जल संस्थान ने गर्मियों के लिए अतिरिक्त तैयारी करनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर में पेयजल की आपूर्ति के लिए सात योजनाएं बनी हैं। जिनमें ग्रेविटी की पांच योजनाएं स्रोतों के पानी पर निर्भर हैं। सर्दियों में होने वाली बारिश पर इन स्रोताें का पानी निर्भर करता है। इस साल कम बारिश के कारण स्रोतों का जलस्तर गिरने लगा है। अमसरकोट, जखेड़ा, मंडलसेरा, बिलौना के लिए बनी पेयजल योजनाओं में जल की आपूर्ति भी कम होने लगी है। जिसके चलते ज्वालादेवी, नारायणदेव, मंडलसेरा, बिलौना आदि वार्ड के लोगों को गर्मियों में पेयजल संकट का सामना करना पड़ सकता है। ग्रामीण क्षेत्र में भी इस बार पेयजल संकट के आसार बन रहे हैं।
इधर, जल संस्थान के ईई सीएस देवड़ी ने बताया कि गर्मियों में सड़क के करीब वाले स्थानों में टैंकर की मदद से पानी की आपूर्ति की जाएगी। विभाग के पास नगर में दो टैंकर और एक पिकअप है। जरूरत पड़ने पर निजी टैंकर लगाए जाएंगे। जहां वाहन जाने की सुविधा नहीं होगी, वहां रोस्टिंग के अनुसार पेयजल आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें