फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: सड़क सुधारीकरण ने सुखा दिए 40 परिवारों के हलक

Wed, 23 Apr 2025 12:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट(बागेश्वर)। क्षेत्र में भयूं-गुलेर सड़क में चल रहे सुधारीकरण कार्य के चलते भयूं पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से नगर क्षेत्र के 40 परिवारों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सोमवार देर शाम से क्षेत्र में पेयजल की आपूर्ति बाधित हो गई थी। क्षेत्र में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। लोग दिनभर खेतों में तैयार फसल को समेटने में लगे हुए हैं। पेयजल आपूर्ति नहीं होने से लोगों को देर रात तक हैंडपंप पर लाइन लगाकर पेयजल जुटाना पड़ रहा है।
लोगों ने शीघ्र पेयजल आपूर्ति सुचारू करने की मांग की है। पीएमजीएसवाई के ईई अंबरीष रावत ने बताया कि डिफेक्ट कटिंग कार्य के चलते पेयजल लाइन को नुकसान हुआ है। जिसकी मरम्मत के लिए कार्य शुरू कर दिया है। जल्द आपूर्ति सुचारू करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें