फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांडेकन्याल में हैंडपंप पड़ा खराब, प्राकृतिक स्रोत में पानी की कमी

विज्ञापन
विज्ञापन
कांडा तहसील के कांडेकन्याल गांव में पेयजल संकट गहरा गया है। गांव का एकमात्र हैंडपंप खराब पड़ा है। प्राकृतिक स्रोतों में जलस्तर गिरने से पानी कमी हो गई है। गांव के लिए आज तक पेयजल योजना नहीं बनने से 35 परिवारों को परेेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जल संस्थान से जल्द पेयजल किल्लत को दूर करने की मांग की है।
विज्ञापन

कांडेकन्याल गांव के अनुसूचित बहुल क्षेत्र में पानी की आपूर्ति के लिए एकमात्र प्राकृतिक स्रोत नौला है। इसका पानी साल दर साल कम होता जा रहा है। हालत यह हो गई है कि एक बार में दो से तीन लोगों को ही पानी मिल पाता है। बाकी लोगों को फिर से स्रोत के भरने का इंतजार करना पड़ता है। वहीं गांव में लगा एकमात्र हैंडपंप लंबे समय से खराब पड़ा है। ग्रामीणों का कहना है कि हैंडपंप लगने के बाद से भी स्रोत के जलस्तर में कमी आई है।
अब हैंडपंप भी खराब है और स्रोत भी सूखता जा रहा है। कई बार विभाग को हैंडपंप की मरम्मत के लिए कहा गया लेकिन कोई सुध नहीं ली जा रही है। इस कारण लोगों को जल संकट का सामना करना पड़ रहा है। आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने के साथ परेशानी भी बढ़ती जाएगी। इधर जल संस्थान के जेई विरेंद्र कुमार ने कहा कि गांव में सप्ताह में एक बार टैंकर भेजा जा रहा है। अगर दिक्कत अधिक होगी तो सप्ताह में दो बार टैंकर से पानी की आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें