कोरोना के बढ़ते खतरे के बाद कठायतबाड़ा में कंटेनमेंट जोन बनाने की कवायद शुरू हो गई हे। जहां जोन बनाया जा रहा है वहां 16 परिवारों में 66 लोग रह रहे हैं। अधिकतर लोग संक्रमित हैं।। इसे देखते हुए प्रशासन ने क्षेत्र में बैरिकेडिंग कर दी है।
अब वहां किसी को भी जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। एसडीएम योगेंद्र सिंह ने बताया कि कठायतबाड़ा में शुक्रवार को बैरिकेडिंग करा दी है। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद उसे कंटेंटमेंट जोन घोषित कर दिया जाएगा। यहां पुलिस की तैनाती भी की जाएगी। इसके अलावा मंडलसेरा और नदीगांव भी खतरे की जद में हैं। आईआरटी की बैठक के बाद मंडलेसरा और नदीगांव में भी बैरिकेडिंग की जाएगी। (संवाद)