फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल संरक्षण वर्तमान ही नहीं भविष्य के लिए भी आवश्यक

विज्ञापन
जल चेतना रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करतीं जिलाधिकारी रंजना राजगुरु। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर से जल संचय और जल संरक्षण के तहत जल चेतना रथों को हरी झंडी दिखाकर ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण के लिए रवाना किया। जल चेतना रथ जिले में जल संचय जल संरक्षण-संवर्द्धन के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि जल संरक्षण न केवल वर्तमान दौर के लिए आवश्यक है बल्कि सुनहरे भविष्य के लिए भी अति आवश्यक है। कहा कि वर्षाकाल में हम सबको मिलकर वर्षा के जल का संरक्षण करना होगा। इससे भूमिगत जल स्तर में वृद्धि हो सकेंगी।
इस कार्यक्रम के प्रथम चरण में जिले के 15 ग्राम पंचायतों में जल स्रोतों में साफ-सफाई के साथ-साथ 70 जल स्रोतों की मैपिंग की गई। वहां एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी, अपर परियोजना निदेशक डीआरडीए शिल्पी पंत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें