फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठी के छात्रा ने एसडीएम से पूछा, एसडीएम बनने के लिए क्या करूं

विज्ञापन
राजकीय इंटर कालेज कपकोट में अभिलेख देखते उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर/कपकोट। उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार ने राजकीय इंटर कालेज कपकोट का निरीक्षण किया। विद्यालय के जर्जर भवनों की हालत को देखते हुए उन्होंने खंड कार्यालय को भवनों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जर्जर भवन कभी भी दुर्घटना के कारण बन सकते हैं। इसलिए इन भवनों की मरम्मत की जाए।
विज्ञापन

इस दौरान कक्षा छह की छात्रा भावना कोरंगा ने उपजिलाधिकारी से एसडीएम बनने के बारे में जानकारी मांगी। छात्रा के सवाल पर एसडीएम ने छात्रा को पूरी जानकारी दी। छात्रा के इस तरह के सवाल पूछने पर एसडीएम काफी खुश नजर आए। उन्होंने बच्चों से कहा कि यदि लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ा जाए तो सफलता अवश्य मिलती है। अन्य कक्षाओं के विद्यार्थियों द्वारा सवालों के संतोषजनक जवाब नहीं दिए जाने पर नाराजगी जताई। छात्रों की अनुपस्थिति पर संबंधित शिक्षकों से जवाब मांगा।
इसके बाद उन्होंने शिक्षकों से छात्रों की अनुपस्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कभी कक्षाओं के रजिस्टर को देखा। उन्होंने बताया कि शिक्षकों के खाली पदों पर नियुक्ति के लिए शासन को पत्र भेजा गया है। प्रधानाचार्य एमपी उपेंद्र ने एसडीएम को विद्यालय की समस्याओं से अवगत कराया। वहां कपकोट के प्रधान पूरन कपकोटी, नगर पंचायत सभासद तनुज तिरूवा, राजकीय उपनिरीक्षक कपकोट कुंदन प्रसाद मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें